चेन्नई , जुलाई 05 -- तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में पनरुति के पास कड़मपुलियुर गांव में रविवार को धान की खेती के लिये कृषि श्रमिकों को ले जा रही एक मिनी लॉरी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे चार श्रमिकों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि मरने वालों में तीन महिलाएं शामिल है। इस लारी में 12 श्रमिक कृषि कार्य के लिये जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर ने इसमें टक्कर मार दी, जिससे उनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित