चेन्नई , जून 01 -- तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के.एस. महेंद्रन ने राज्य में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार से आहत होकर रविवार शाम ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली।

अन्नाद्रमुक के तंजावुर पूर्वी जिला व्यापारी विंग के संयुक्त सचिव श्री महेंद्रन को 'पूकाडाई' महेंद्रन नाम से जाना जाता था। वह चुनावों में पार्टी की बुरी हार के बाद पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। इस हार को सहन न कर पाने के कारण उन्होंने कल रात अपनी जान दे दी। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने इच्छा जताई थी कि पार्टी के महासचिव उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण करें। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार अन्ना द्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने सोमवार को उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित