चेन्नई , मई 04 -- अभिनय की दुनिया से राजनीति में आये जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने तमिलनाडु की राजनीतिक में एक नया करिश्मा करते हुए राज्य की दोनों स्थापित द्रविण पार्टियों- द्रमुक अन्ना द्रमुक को पछाड़ का अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कषगम (टीवीके) को महत्चपूर्ण जीत दिलायी है।

टीवीके 234 सदस्यीय विधान सभा के लिए चुनाव में पहली बार शामिल होकर 107 सीटें हासिल की हैं और सबसे बड़े दल के रूप में उभरी हैं। राज्य में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और त्रिशंकु विधान सभा की स्थिति बन गयी है। सत्तारूढ द्रविण मुनेत्र कषगम (द्रमुक) को 60 सीटें मिली है और उसकी सहयोगी कांग्रेस को पांच सीटे हासिल हुई हैें।

अन्ना द्रमुक को 47 सीटें मिली हैं। इसके अलावा पीएमके को चार तथा आईयूएमएल, भाकपा, वीकेसी और माकपा को दो-दो सीटों पर जीत हासिल हुई है। भाजपा, डीएमडीके और अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम के खाते में एक-एक सीट आयी हैं।

टीवीके प्रमुख विजय ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और वह दोनों पर ही विजयी रहे हैं। उन्होंने पेरम्बूर सीट पर निकटतम प्रतिद्वंदी द्रमुक के आर डी शेखर को 53715 मतों से हराया। तिरुचिरापल्ली पूर्व सीट पर उन्होंने द्रमुक उम्मीवार एस. इनिगो इरुदयाराज को 27416 मतों से शिकस्त ।

विजय के विजय रथ के आगे राज्य के कई नामी नेताओं के पैर उखड़ गये।मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन को चेन्नई में कोलाथुर विधानसभा सीट पर पहली बार हार का सामना करना पड़ा। उ न्हें टीवीके उम्मीदवार वीएस बाबू से करीब 9000 मतों से हराया। श्री स्टालिन के बेटे और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से लगातार दूसरी बार जीत गये हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी टीवीके के सेल्वम डी को 7140 मतों से पराजित किया।

एडापड्डी विधानसभा सीट पर अन्नाद्रमुक उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय उम्मीदवार प्रेमकुमार के. पर 98110 मतों से जीत दर्ज की ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित