नयी दिल्ली , अप्रैल 03 -- कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 27 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार देर शाम यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इन नियुक्तियों की मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।

उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां तमिलनाडु में चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की बीच समन्वय बनाने के लिए की गई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित