चेन्नई , मार्च 05 -- विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ द्रमुक नेतृत्व वाले 'धर्म निरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन' (एसपीए) से सीटों के बंटवारे पर समझौते के कुछ दिनों बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक ने रविवार को तमिलनाडु कांग्रेस समिति (टीएनसीसी) के नेताओं के साथ मुलाकात की, ताकि संभावित निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की जा सके।

सीटों के लिए हुई कड़ी सौदेबाजी के बाद गठबंधन में कुछ खटास भी देखने को मिली थी। यह गठबंधन 2019 से लगातार सभी चुनाव जीतता आ रहा है। आखिरकार, कांग्रेस ने द्रमुक के साथ समझौता कर लिया। इसके तहत उसे 28 विधानसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट आवंटित की गयी है। बता दें कि 2021 के चुनावों में कांग्रेस को 25 सीटें मिली थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित