चेन्नई , अक्टूबर 04 -- श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के नौ मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार कर उनके जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

ये सभी मछुआरे रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम स्थित थंगचिदमम इलाके के रहने वाले हैं। वे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए उतरे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। नौसेना ने उनकी नौका और पकड़ी गई मछलियों को भी जब्त कर लिया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मछुआरों को श्रीलंका ले जाकर स्थानीय अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित