चेन्नई , मार्च 01 -- भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने कच्चातीवू द्वीप पर आयोजित प्रसिद्ध दो दिवसीय सेंट एंथोनी चर्च उत्सव में तमिलनाडु के 3,500 से अधिक तीर्थयात्रियों की भागीदारी के लिए सुविधा प्रदान की।

यहाँ रविवार को जारी एक रक्षा बयान में कहा गया कि कच्चातीवू द्वीप पर प्रसिद्ध सेंट एंथोनी चर्च में 27 और 28 फरवरी 2026 दो दिवसीय उत्सव मनाया गया। इस अनूठे उत्सव का भारत और श्रीलंका दोनों के मछुआरों के लिए धार्मिक महत्व है और तमिलनाडु तथा अन्य राज्यों के कुल 3,741 तीर्थयात्री 27 फरवरी को इसमें भाग लेने के लिए कच्चातीवू द्वीप के लिए रवाना हुए थे।

बड़ी संख्या में मशीनीकृत और गैर-मशीनीकृत नौकाओं को भारतीय तटरक्षक बल द्वारा रामेश्वरम से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) तक सुरक्षा प्रदान किया गया। इस यात्रा के लिए श्रीलंका की सेना ने भी सुविधाएं प्रदान की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित