नयी दिल्ली , जून 22 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख थलापति विजय सोमवार को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

श्री राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि वह मुख्यमंत्री विजय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सभी प्रयासों में सफलता की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा तथा तमिलनाडु के विकास के लिए वह विजय के साथ खड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित