अलवर , सितम्बर 16 -- राजस्थान में अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का नकली वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा के अनुरोध पर अलवर पुलिस ने बूटोली गांव से आरोपी सायबू खान (25) को पकड़कर मौके पर मौजूद तमिलनाडु अपराधा शाखा के दल के हवाले कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 11 सितंबर को तमिलनाडु पुलिस ने अलवर पुलिस को सूचना दी कि बूटोली गांव का एक व्यक्ति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का नकली वीडियो बनाकर साइबर ठगी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को आरोपी को दबोंच लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी इसी डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करके लोगों से गरीब बच्चों की आर्थिक सहायता के नाम पर रकम अपने खाते में प्राप्त करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित