नयी दिल्ली , मई 13 -- हॉकी इंडिया ने देश में जमीनी स्तर पर तकनीकी मानको को बेहतर बनाने के मकसद से हॉकी इंडिया लेवल -1 कोचिंग कोर्स कार्यक्रम में का विस्तार करते हुए तमिलनाडु और उत्तराखंड को भी इसमें शामिल किया है।

यह कोर्स मई और जून 2026 में कोयंबटूर (तमिलनाडु) और हरिद्वार (उत्तराखंड) में कई बैच में चलाया जाएगा। कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 13 मई को शुरू होगा और 17 मई को खत्म होगा।अपनी शुरुआत से लेकर, 2019 से 2026 तक हुए हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन पाथवे कोर्स ने देश भर में 600 से अधिक कोच को आधिकारिक तौर प्रमाणित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित