चेन्नई , मई 12 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए राज्य में चल रही शराब की 717 खुदरा दुकानों को अगले दो सप्ताह के भीतर बंद करने का आदेश दिया है। ये सभी दुकानें धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में स्थित हैं।
मुख्यमंत्री के इस फैसले की जानकारी सूचना और जनसंपर्क विभाग (डीआईपीआर), चेन्नई ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है।
तमिलनाडु राज्य विपणन निगम (टीएएसएमएसी) वर्तमान में राज्य में कुल 4,765 शराब की खुदरा दुकानों का संचालन कर रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर किये गये विशेष सर्वेक्षण में पाया गया कि इनमें से 717 दुकानें ऐसी जगहों पर संचालित हो रही हैं, जिससे आम जनता और छात्रों को असुविधा हो रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित