चेन्नई , जुलाई 26 -- तमिलनाडु के दक्षिणी जिले विरुधुनगर में शिवकाशी के पास सेंगलामपट्टी गांव में रविवार को एक अवैध पटाखा निर्माण शेड में हुए विस्फोट में दो मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार, अस्थायी टीन शेड के नीचे कई मजदूर पटाखे बनाने के काम में लगे हुए थे, तभी वहां अचानक आग लग गई और जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इसका असर लगभग पांच किलोमीटर के दायरे तक महसूस किया गया और पूरा इलाका घने धुएं से भर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित