चेन्नई , सितंबर 3 -- तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में गुरुवार को निजी पटाखा कारखानों में हुए दो अलग-अलग विस्फोटों में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं सहित पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मृतकों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, पहली घटना जिले के श्रीविल्लीपुथुर के पास अनुपमकुलम गांव स्थित एक पटाखा इकाई में हुई। यहां रसायनों के रखरखाव के दौरान आग लग गई। इस विस्फोट में एक श्रमिक की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दो शेड पूरी तरह से जमींदोज हो गए और कुछ अन्य क्षतिग्रस्त हो गए।

दूसरी घटना में, शिवकासी के पास विझाुपानुर गांव में एक पटाखा निर्माण कारखाने में हुए विस्फोट में एक और श्रमिक की मौत हो गई और चार महिलाओं सहित कम से कम पांच अन्य श्रमिक घायल हो गए। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित