चेन्नई , जून 16 -- सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने आश्वस्त किया है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह से सामान्य और निर्बाध है।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेल उद्योग के राज्य स्तरीय समन्वयक (एसएलसी) वीसी अशोकन ने एक बयान में कहा कि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसीएस) के पास ईंधन का काफी स्टॉक है और वे बिना रुकावट आपूर्ति सुनिश्चत करने के लिये चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के मुताबिक सभी औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपनी ईंधन की जरूरतें सिर्फ अपने तय उपभोक्ता पंप से ही लें, रिटेल आउटलेट्स से नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित