रांची , अगस्त 13 -- झारखंड गैर सरकारी स्कूल संचालक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामप्रकाश तिवारी ने सभी गैर मान्यता प्राइवेट स्कूल संचालको से अपील करते हूए आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए कहा है, साथ ही छात्रो के आंदोलन का समर्थन करते हूए सभी छात्रो छात्राओं से अपील करते हूए कहा है कि आंदोलन में किसी भी राजनैतिक दल के नेताओं को शामिल नहीं होने दे।
श्री तिवारी ने कहा है कि चाहे पूर्व एनडीए की बाबूलाल मरांडी कि सरकार हो या पूर्व अर्जुन मुंडा या रघुवर दास की सरकार हो या पूर्व शीबू सोरेन या मधु कोड़ा की सरकार हो या वर्तमान हेमन्त सोरेन की सरकार हो सभी राजनैतिक दलो ने बेरोजगार छात्रो छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
केंद्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने छात्रो छात्राओ से सवाल किया कि छात्रो के आंदोलन में जैसे ही राजनैतिक नेताओं ने प्रवेश किया है आंदोलन अपने उद्देश्यों से भटक गया है। कोई सरकार हो वह आम जनता, युवाओं, किसानों मजदूरों कामगारो कारोबारियो विशेष गरीबो, छात्रो छात्राओं के हित में कभी काम नहीं किया है और न भविष्य में काम करेगी।
श्री तिवारी ने छात्रो छात्राओं से सवाल पुछा है कि झारखंड क्रांतिकारी विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव देवेंद्र नाथ महतो केसे छात्र के रूप में भूख हड़ताल किए है? जो राँची लोकसभा और सिल्ली विधानसभा के प्रत्याशी के रूप मे चुनाव लड़े है वह राजनैतिक लाभ के लिए आंदोलन की नोटंकी कर रहे है उन्हें छात्रो के भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। ऐसे तमाम राजनैतिक दलो उनके नेताओं का मोहरा नहीं बनना चाहिए।दमनकारी अत्याचारी हेमन्त सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित