शाहजहांपुर , अप्रैल 28 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना पुवायां क्षेत्र में कार ड्राइवर की गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी पुवायां सीओ प्रवीण मलिक ने मंगलवार को बताया कि एक दिन पहले थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव के पास वीरमपुर जाने बाली सड़क किनारे खेत में कार से एक शव बरामद हुआ था, जिसकी पीठ में गोली लगी मारी गई थी।साथ ही एक अवैध तमंचा भी कार से बरामद हुआ था। मृतक की पहचान कुलदीप राठौर (35) निवासी नई बस्ती दलेल गंज शाहजहांपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित