लखनऊ , मई 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेश्वर सिंह ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर चिंता जताते हुए लोगों से बाहर न निकलने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि यूपी में मई की तपिश अब खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भीषण हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जिसके बाद प्रदेश सरकार और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

विधायक राजेश्वर सिंह ने बताया कि 20 मई से 21 मई के बीच बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा और झांसी सहित कई जिलों में भयानक लू चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हो सकता है। दोपहर के समय गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के हालात विशेष रूप से गंभीर माने जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित