आइची नागोया , सितम्बर 22 -- भारत की तनीक्षा खत्री का महिला एपी इवेंट में सफ़र राउंड ऑफ़ 16 में खत्म हो गया। उन्हें मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट, दक्षिण कोरिया की सोंग से-रा ने 15-9 से हराया।
तनीषा खत्री ने थाईलैंड की नटपापत सांगगियो को 15-10 से हराकर महिला एपी इवेंट के राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी। वहीं, मितवा जेसंगभाई चौधरी चीन की जिंगवेन यांग से कड़े मुकाबले में 15-14 से हार गईं और बहुत कम अंतर से आगे बढ़ने से चूक गईं।
हेमाश सिंह सनासम और सचिन पुरुष फॉयल इवेंट के राउंड ऑफ 32 से हुए बाहरपुरुष फॉयल इंडिविजुअल इवेंट में भारत का सफर राउंड ऑफ 32 में ही खत्म हो गया, जहां हेमाश सिंह सनासम और सचिन दोनों को कजाकिस्तान के फेंसर्स से 15-9 से हार का सामना करना पड़ा। हेमाश सिंह सनासम को गलिम नुरुमोव ने हराया, जबकि सचिन को सेम्योनोव टिमोफे ने हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित