पटना , जनवरी 28 -- पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत आवश्यक तकनीकी कार्यों के कारण बुधवार, 28 जनवरी को यातायात और पावर ब्लॉक के चलते मेट्रो रेल सेवा एक दिन के लिये आम यात्रियों के लिये पूरी तरह बंद रहेगी।

पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद प्रकट करते हुये कहा है कि यह तकनीकी कार्य मेट्रो सेवा की सुरक्षा, विश्वसनीयता और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

पटना मेट्रो के सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि गुरुवार, 29 जनवरी से मेट्रो की राजस्व सेवा पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कर दी जायेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि 28 जनवरी को वैकल्पिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग करें और इस दौरान पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड को सहयोग प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित