मोहाली , अक्टूबर 14 -- पंजाब के मोहाली विधानसभा क्षेत्र के गांव तंगोरी में बुधवार को 10वें मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन विधायक कुलवंत सिंह ने किया।
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश में 1,245 मोहल्ला क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जहां 107 प्रकार की दवाएं और 47 तरह के टेस्ट मुफ्त उपलब्ध हैं। इन क्लीनिकों में 107 प्रकार की दवाएं और 47 तरह के टेस्ट मुफ्त उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित