बारां , मई 22 -- राजस्थान में बारां जिले में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर स्थित एक ढाबे पर छापा मारकर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं जिला विशेष दल (डीएसटी) प्रभारी भजनलाल जांगिड़ के नेतृत्व में तड़के करीब चार बजे की गयी। पुलिस ने मौके से दो लाख 28 हजार 470 रुपये बरामद किये और सात लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि लंबे समय से यहां अवैध रूप से जुआ संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के आधार पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित