उदयपुर , मार्च 14 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के टीडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराये के मकान पर दबिश देकर करीब 250 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने शुक्रवार को पाटिया गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर स्थित हिमाचल, जम्मू पंजाब ढाबा के पीछे किराये के मकान में रह रहे आरोपी धर्मचन्द्र मीणा एवं नितेश उर्फ हितेश से फीम डोडा चूरा से भरे 11 प्लास्टिक के कट्टे बरामद किये।

उन्होंने बताया कि इनमें आठ कट्टों में अफीम डोडा चूरा एवं तीन कट्टो में पिसा डोडा चूरा बरामद हुआ। जिनका कुल वजन 257 किलोग्राम था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित