हावेरी , मई 05 -- कर्नाटक में हावेरी जिले में मुगलवार को राज्य सड़क परिवहन निगम के बस में आग लग गयी लेकिन चालक की त्वरित सूझबूझ से उसमें सवार 17 यात्रियों की जान बचने से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु से गडग जा रही "पल्लकी" बस में देवरुड्डा गांव के पास आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। फकीरप्पा ने चलती गाड़ी से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। सूझबूझ का परिचय देते हुये उन्होंने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित