देहरादून , अक्तूबर 24 -- उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को सफल बनाने के लिए संचालित ड्रग फ्री देवभूमि अभियान में पिछले चौबीस घंटों में देहरादून पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनसे 07 लाख रु० अनुमानित कीमत की 22.83 ग्राम स्मैक तथा 01 किलो 633 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने शुक्रवार को एक नशा तस्कर दीपक कुमार पुत्र पप्पू साहनी निवासी ब्रह्मपुरी, पटेल नगर, देहरादून, आयु 35 वर्ष को 01 किलो 366 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह नशा मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त हो गया तथा उसके द्वारा थोडी-थोडी मात्रा में मादक पदार्थो को वह नशे के आदि स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित