पांढुर्णा , सितंबर 25 -- मध्य प्रदेश के पांढुर्णा जिला पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक का बुधवार रात नागपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
शुक्रवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उपनिरीक्षक सदानंद भारद्वाज (57) को उपचार के लिए नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। बुधवार रात करीब 8:30 बजे उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित