नयी दिल्ली , जून 20 -- ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक यहां सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की अध्यक्षता में होगी।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि भारत की मेजबानी में होने वाली यह बैठक दो दिन चलेगी।

बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल प्रमुख 'आज विश्व के समक्ष उपस्थित गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियाँ' विषय पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

सदस्य राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों की तेजी से बदलती प्रकृति तथा उभरते सुरक्षा खतरों में नई प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर भी चर्चा करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार/प्रतिनिधिमंडल प्रमुख हाल ही में आयोजित आतंकवाद-रोधी तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के उपयोग में सुरक्षा संबंधी ब्रिक्स संयुक्त कार्य समूहों के परिणामों की भी समीक्षा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित