अलवर , अगस्त 28 -- राजस्थान में कोटपुतली-बहरोड़ जिले के कोटपूतली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करके उससे एक किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने गुरुवार को कमल शर्मा उर्फ बब्बू (23) से एक किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित