जयपुर , अगस्त 14 -- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रात: साढ़े सात बजे जयपुर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठi नेता, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जयपुर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित