जयपुर , अगस्त 13 -- राजस्थान में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों के लिये गुरुवार को कांग्रेस संगठन द्वारा 200 विधानसभा क्षेत्र में लगाये गये विधानसभा को-ऑर्डिनेटर के साथ चर्चा कर फीडबैक लिया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर श्री डोटासरा ने सक्रिय कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर की स्थिति की रिपोर्ट भी प्राप्त की। इसके अतिरिक्त किन मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाये इस पर व्यापक रणनीतिक चर्चा हुई और 17 एवं 18 अगस्त को एआईसीसी प्रभारी राजस्थान आयेंगे, उनके साथ समस्त वरिष्ठ नेताओं, सांसद/सांसद प्रत्याशी, विधायक, विधायक प्रत्याशी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावों के लिये रणनीति बनाई जायेगी ताकि आगामी नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में अधिक से अधिक कांग्रेस के बोर्ड बनाये जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित