ऋषिकेश, मार्च 19 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को डोईवाला पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली डोईवाला पुलिस टीम ने लच्छीवाला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के दौरान खान ढाबे के पास एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित