पटना , मार्च 05 -- बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिये जनता दल यूनाईटेड (जदयू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने और नामांकन दाखिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
डॉ. सुमन ने आज बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बेदाग छवि, सुशासन और जनकल्याणकारी सोच के माध्यम से बिहार की राजनीति को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार के नेतृत्व में बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण, दलितों और वंचित वर्गों के चतुर्दिक विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक पहलें की गईं, जिनसे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में आने का अवसर मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित