पटना , मार्च 24 -- हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. सुमन ने आज बयान जारी कर कहा कि नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, प्रशासनिक दक्षता एवं सर्वसमावेशी सोच बिहार की राजनीति को एक स्थिर एवं सकारात्मक दिशा देती रही है। उन्होंने कहा कि श्री कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)लगातार सशक्त हुआ है तथा जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है।
श्री सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में राजग परिवार और अधिक मजबूत होगा तथा बिहार विकास और सामाजिक न्याय के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
डॉ. सुमन ने ईश्वर से मुख्यमंत्री श्री कुमार के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित