पटना , फरवरी 28 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सासंद उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति, देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के विचार आज भी प्रासंगिक है।
रालोमो के प्रदेश कार्यालय में आज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गयी।इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्री कुशवाहा ने इस अवसर पर कहा कि देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी से सभी देशवासियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।
इस समारोह में पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, मोहन यादव, चौधरी बसंत पटेल, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. स्मृति कुमुद, डॉ. अंजली कुमारी, मनीषा शर्मा, कार्यालय सचिव अशोक कुशवाहा, योगेन्द्र चौहान, सुशील कुमार, रजनीश कुमार, नीतीश कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, मंटू यादव, राम शरण कुशवाहा, विनोद कुमार पप्पू, सुरेश पासवान, संतोष कुशवाहा समेत सैकड़ों लोग प्रमुख थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित