पटना , अप्रैल 11 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने राज्यसभा के निवर्तमान उप सभापति तथा जदयू के वरिष्ठ नेता हरिवंश को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी है।

डॉ. कुमार ने कहा कि श्री हरिवंश का अनुभव संसदीय लोकतंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्रकारिता, सामाजिक प्रतिबद्धता एवं संसदीय जीवन की यात्रा प्रेरणादायी रही है। उन्होंने अपने गहन विचारों और अंतर्दृष्टि से पिछले कई वर्षों में सदन की कार्यवाही को समृद्ध किया है।

श्री कुमार ने कहा कि उन्हें हार्दिक प्रसन्नता है कि श्री हरिवंश एक बार फिर राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत हुए हैं और विश्वास है कि वह राष्ट्र की प्रगति में अतुल्य योगदान देते रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित