पटना , जून 18 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पटना उच्च न्यायालय के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदर्शी (एसडी) संजय को बिहार राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर आत्मीय बधाई और अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. कुमार ने कहा कि राज्यपाल ने श्री संजय को इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है और यह उपलब्धि उनकी उत्कृष्ट विधिक समझ, निष्ठा और न्याय के प्रति आपके दीर्घकालिक समर्पण का प्रमाण है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्री संजय भारत सरकार के पूर्व अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) में आपकी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं और पटना हाईकोर्ट में उनका लंबा व समृद्ध पेशेवर अनुभव इस पद की गरिमा को और बढ़ाएगा।
डॉ. कुमार ने श्री संजय के सफल, यशस्वी और लोक-कल्याणकारी कार्यकाल के लिए ईश्वर से कामना की और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में बिहार सरकार के विधिक एवं नीतिगत मामलों को एक नई दिशा मिलेगी और न्यायिक क्षेत्र में राज्य का पक्ष पूरी मजबूती व पारदर्शिता के साथ रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित