पटना , मार्च 06 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने नागालैंड के राज्यपाल के रूप में मनोनीत होने पर बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को कहा कि श्री यादव ने बिहार विधान सभा के सदस्य एवं अन्य संवैधानिक पदों पर रहते हुए बिहार की जनता की जो सेवा की है, वह अनुकरणीय है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि श्री यादव की राजनैतिक समझ और कुशल नेतृत्व से नागालैंड की जनता को आपका सानिध्य मिलेगा एवं नागालैंड प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित