पटना , जुलाई 01 -- िहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने दुनिया भर के खेल पत्रकारों को विश्व खेल पत्रकार दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन खेल पत्रकारों के कार्यों व कर्तव्यनिष्ठा को मान्यता देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि खेल पत्रकारिता खेल संस्कृति के विकास और प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह दिन खेल पत्रकारों के काम को सम्मानित करने और खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित