दरभंगा , मार्च 09 -- बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सोमवार को सपरिवार दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान स्थित महादेव के मंदिर में रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख,शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

डॉ. प्रेम कुमार ने इस अवसर पर कहा कि वह यही अपेक्षा रखते हैं कि विकसित बिहार का सपना पूरा हो और देश के तरक्की में बिहार का भी योगदान बढ़े। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग काफी मेहनती होते हैं और देश के विकास में उनकी अहम भूमिका भी है।

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जहां एक ओर केंद्र में लगातार 11 वर्षों से कर्मयोगी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार विकास के कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता का भला कर रही है, जिसका फायदा बिहार को भी मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार 20 वर्षों से बिहार का हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री कुमार के प्रयासों की ही देन है कि आज हम देश के किसी भी कोने में खुद को गर्व से बिहारी कह सकते हैं और हमारे बिहार की बेटियां भी हर क्षेत्र में ऊंची उड़ान भर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित