पटना , अक्टूबर 15 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन एवं भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान तथा युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने वाला उनका जीवन सदैव सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में डॉ. कलाम को कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करता है। विज्ञान, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान देश के लिए अमूल्य है। उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित