चंडीगढ़ , अप्रैल 01 -- पंजाब में होशियारपुर जिले के गढ़शंकर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव नूरपुर जट्टां में भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई तोड़-फोड़ और अपमान के विरोध में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब द्वारा बुधवार को राज्य की 619 मंडल इकाइयों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
भाजपा के प्रवक्ता ने यहां एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार देर रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा डॉ. बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई तोड़-फोड़ की गई थी।
हालांकि, खालिस्तान समर्थक संगठन "सिख फॉर जस्टिस" के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित