प्रयागराज , मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी को डॉ स्वाति अघोरी ने अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए आशुतोष ब्रह्मचारी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
डॉ. अघोरी ने फेसबुक पर लिखा, " आशुतोष सूचना प्रौद्योगी (आईटी) की धारा 2000 की धारा 66 डी और 67 ए के तहत कार्रवाई के तौयार हो जाओ। तुमने हमें मुकुंदानंद गिरी की गर्लफ्रेंड बोला है। अब आमना-सामना होगा धर्म की जय या अधर्म का नाश होगा।"दरअसल रविवार मार्च को स्वाति अघोरी ने आशुतोष महाराज पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में हमले के बाद फेसबुक पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था की आशुतोष ब्रह्मचारी पर जो हमला हुआ उसमें वह बच गया,भगोड़ा ट्रेन के शौचालय में घुस गया। इसी के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह आरोप लगाया था कि डॉक्टर स्वाति अघोरी का संबंध स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद कैंप से है। बाद में डॉ स्वाति अघोरी को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्य मुकुंदानंद गिरी का गर्लफ्रेंड भी बताया था। आशुतोष ब्रह्मचारी के इसी बयान पर अब डॉक्टर स्वाति अघोरी ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 66 डी और 67 ए के तहत कार्यवाही की चेतावनी दे रही है।
डॉ स्वाति अघोरी के फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने खुद को डिजिटल क्रिएटर बताया है। फेसबुक में लोकेशन गंगोत्री की है, जबकि कामाख्या मंदिर मां कामाख्या शक्तिपीठ से जुड़ा दर्शाया है,डॉ स्वाति अघोरी ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल में खुद को अघोरी साधक, प्रवक्ता- वेद, पुराण, उपनिषद और काल भैरव युवा वाहिनी राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगोत्री भारत लिखा है,डॉ स्वाति अघोरी के फेसबुक पर ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की तस्वीर भी लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित