अलवऱ , अगस्त 07 -- राजस्थान में अलवर के एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की गैरहाजिरी में नर्स के प्रसूता का प्रसव कराने और इसके बाद प्रसूता की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत चार अगस्त को अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर की अनुपस्थिति में प्रसूता अंजुम (पिंकी) पत्नी साहिल खान का प्रसव कराया था। इसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया और अस्पताल की सभी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई।
विभाग ने अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए मेडिकल काउंसिल को पत्र भेजा है, जबकि प्रसव कराने वाली नर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए नर्सिंग काउंसिल को पत्र लिखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित