नयी दिल्ली , मई 10 -- डॉक्टर्स इलेवन ने मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन इलेवन को हराकर 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम किया।
अमावस्या फाउंडेशन एवं इंडियन मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 का भव्य फाइनल मुकाबला सीडब्ल्यूजी क्रिकेट ग्राउंड, अक्षरधाम में डॉक्टर्स इलेवन के कप्तान राहुल लाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और जवाब में मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन इलेवन की टीम संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 176 रन ही बना सकी। डॉक्टर्स इलेवन ने रोमांचक मुकाबला जीतकर 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित