बैतूल , मार्च 22 -- मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में डैम पार करते समय एक 55 वर्षीय मजदूर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रभात पट्टन ब्लॉक के ग्राम वलनी निवासी रामराव सलामे शनिवार दोपहर मजदूरी कर घर लौट रहे थे। समय बचाने के लिए उन्होंने डैम के बीच से गुजरने वाला रास्ता चुना।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जलाशय में पानी कम होने के कारण उन्हें रास्ता सुरक्षित लगा, लेकिन बीच में पहुंचते ही उनका पैर दलदल में फंस गया और संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन पानी की गहराई और कम दृश्यता के कारण शव की तलाश में कठिनाई हुई। बाद में राहत दल की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में मामला दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत हो रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि डैम क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड मौजूद थे या नहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित