बेंगलुरू / नयी दिल्ली , अक्टूबर 7 -- वित्तीय सेवा क्षेत्र के उद्यमों के लिए एजेंटिक वर्कफ़्लो ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म डेसिबल.एआई ने सीड प्लस फंडिंग राउंड में 32 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उसे यह पूंजी प्राइम वेंचर्स पार्टनर्स के नेतृत्व में निवेश करने वालों से मिली है। कंपनी के मौजूदा निवेशक इन्वेशन इंजिन ने भी इसमें भाग लिया जिसने इसी वर्ष की शुरुआत में पहली बार इसमें निवेश किया था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस पूंजी का इस्तेमाल प्लेटफॉर्म की एजेंटिक कृत्रिम बुद्धमत्ता (एआई) क्षमताओं को और मजबूत करने, अनुपालन संबंधी बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने, बाजार संपर्क बढ़ाने के प्रयासों का विस्तार करने तथा बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं एवं बीमा क्षेत्र में उत्पाद विकास को तेज करने के लिए करेगी।

प्रवर्तक उत्तम तिवारी और ओंकार रायकर द्वारा इस कंपनी को 2025 में स्थापित डेसिबल.एआई बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा उद्यमों के लिए एक एजेंटिक वर्कफ़्लो ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है। यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को ग्राहक जुड़ाव, संचालन, ग्राहक सेवा और अनुपालन संबंधी वर्कफ़्लो को स्वचालित करने में मदद करता है। इसकी शुरुआत वॉयस तकनीक से हुई है और अब कंपनी इसे विभिन्न अन्य संचार माध्यमों तक विस्तार दे रही है।

डेसिबल.एआई सह-संस्थापक एवं सीईओ उत्तम तिवारी ने कहा, "वॉयस एआई हमारे लिए प्रवेश का माध्यम है, हमारा अंतिम लक्ष्य नहीं। हम बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं एवं बीमा क्षेत्र के उद्यमों के लिए परिणाम-केंद्रित एजेंटिक वर्कफ़्लो ऑर्केस्ट्रेशन प्लेटफॉर्म बना रहे हैं। बीमा क्षेत्र से शुरुआत करते हुए हमारा लक्ष्य वित्तीय संस्थानों को ग्राहक, अनुपालन और परिचालन संबंधी वर्कफ़्लो को स्वचालित करने में मदद करना है, साथ ही उद्योग द्वारा अपेक्षित भरोसे और नियामकीय मानकों को बनाए रखना है।"सहसंस्थापक ओंकार रायकर ने कहा कि उनकी कंपनी के प्रत्येक वर्कफ़्लो में निश्चयात्मक निर्णय लेने की प्रक्रिया शामिल की गयी है जहां एक जैसी सामग्री प्रस्तुत करने पर हमेशा एक ही तरह का निश्चित आउटपुट (उत्पाद) मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित