मुरैना , जून 04 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में करीब डेढ़ वर्ष से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को ग्वालियर जिले के डबरा से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी तौसीफ अहमद के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी डबरा क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित