लखनऊ , मार्च 16 -- लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की स्वाट/सर्विलांस टीम और अलीगंज पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूट और ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का सोमवार को पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर सेक्टर-ई कूड़ाघर के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन, तीन मोटरसाइकिल और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी बरामद हुई है। बरामद मोबाइल फोन को डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों में खालिद अहमद , देवकरण सिंह , आकाश पाण्डेय तथा सुभाष रावत उर्फ गोलू शामिल हैं। इसके अलावा एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य ऑनलाइन डेटिंग ऐप ग्राइंडर के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें मिलने के बहाने घर या कमरे में बुलाते थे। योजना के तहत पहले गिरोह का एक सदस्य पीड़ित के पास पहुंचता था। कुछ ही देर बाद गिरोह के अन्य सदस्य भी कमरे में घुस आते थे। इसके बाद आरोपी पीड़ित का वीडियो बनाते हुए उसे नाबालिग के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का आरोप लगाकर डराते-धमकाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित