नयी दिल्ली , सितंबर 18 -- दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2026-27 के लिए मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। विभिन्न कॉलेजों में छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने दावा किया कि छात्रों ने सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और समावेशी परिसर के समर्थन में मतदान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित