जयपुर , मई 05 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को साईबर पुलिस थाना डूंगरपुर के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मदनलाल और दलाल डायालाल पाटीदार को एक मामले में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी. डूंगरपुर को शिकायत मिली कि सहायक उप निरीक्षक साईबर पुलिस थाना डूंगरपुर द्वारा परिवादी को डराया गया की उसे, उसकी बेटी एवं दामाद के द्वारा लोगों के साथ धोखाधडी करके अपने बैंक खाते में रुपए जमा करवाकर निकाल लिये है जिसके कारण तीनों को गिरफ्तार करना पड़ेगा। बेटी एवं दामाद का नाम मुकदमे से निकालने एवं मुकदमे में परिवादी की मदद करने की एवज मे रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी।

इस पर मंगलवार को रिश्वत राशि मांग का सत्यापन कराया गया। जिसमे दलाल डायालाल पाटीदार पूर्व पार्षद के मार्फत श्री मदनलाल परिवादी से रिश्वत के एक लाख रुपए लेने के लिए सहमत हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित