बोकारो , मई 13 -- झारखंड में दामोदर घाटी निगम डीवीसी में कार्यरत पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए डीवीसी ओबीसी संगठन कटिबद्ध है।
इन्हें हर हाल में उनका हक दिलाया जाएगा। डीवीसी ओबीसी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ परमवीर कुमार ने कहा कि विगत 10 मई को डीवीसी प्रबंधन ने डीवीसी ओबीसी एसोसिएशन के केंद्रीय कमेटी का चुनाव कराया , जिसमें दिनेश यादव अध्यक्ष , डॉक्टर परमवीर कुमार उपाध्यक्ष, नागेंद्र सिंह महासचिव , दिलीप कुमार कोषाध्यक्ष और नवनीत कुमार को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी को डीवीसी के अध्यक्ष एस सुरेश कुमार ( भा प्र से) ने प्रमाण पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया ।
संगठन के उपाध्यक्ष डॉ परमवीर कुमार ने कहा कि डीवीसी के इतिहास में यह पहली बार ऐसा अवसर आया कि प्रबंधन ने डीवीसी में कार्यरत ओबीसी के मतदाताओं का सूची बनाकर उनका चुनाव करवाया है । यह सभी कार्य भारत सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार किया गया है। उन्होंने डीवीसी में कार्यरत ओबीसी कर्मियों से अपील किया कि वह एक जुटता बनाए रखें और अपने हक और अधिकार के लिए हमेशा प्रयासरत रहें । उन्होंने यह भी कहा कि डीवीसी के उत्थान के लिए हम सभी को मिलकर व एकजुट होकर अपने कर्तव्य का भी निर्वाहन निरंतर करते रहना चाहिए ।
डॉ कुमार ने डीवीसी में डीवीसी ओबीसी एसोसिएशन का गठन प्रबंधन द्वारा कराए जाने पर उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित